English grammar मे वाक्यों को शुद्ध-शुद्ध बनाने के लिए सिंगुलर और प्लूरल नंबर का सही प्रयोग करना अनिवार्य है. क्योंकि यह वाक्य में सब्जेक्ट को Verbs और Noun से परिचय कराता है. विशेषज्ञों का मानना है कि Singular Plural in Hindi का उदेश्य नाउन, वर्ब और सब्जेक्ट के बिच सामंजस्य बैठना है ताकि वाक्य से सटीक अर्थ प्रदर्शित कर सके.
वैसे सिंगुलर और प्लूरल नंबर का अध्ययन क्लास 6th से लेकर एडवांस लेवल तक कराया जाता है. क्योंकि यह कम्पटीशन और बोर्ड दोनों exams के लिए आवश्यक होता है. इसलिए, विद्यार्थी इसपर विशेष ध्यान केन्द्रित करते है.
उपयोग एवं बनावट के अनुसार ग्रामर के लगभग 70% वाक्य सिंगुलर और प्लूरल नंबर पर आधारित होते है. यही कारण है कि इसका महत्व कम्पटीशन एग्जाम में अधिक होता है. निचे सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध है जो नियमबद्ध तरीके से अंकित है.
सिंगुलर और प्लूरल नंबर | Singular And Plural in Hindi
सामान्यतः ग्रामर में नंबर का प्रयोग नाउन की संख्या व्यक्त करने के लिए किया जाता है कि वाक्य कितने नाउन को प्रदर्शित कर रहा है. प्रयोग के अनुसार नंबर को मुख्यतः सिंगुलर और प्लूरल में व्यक्त करते है जो नाउन की संख्या दर्शाता है.
अर्थात, जब किसी शब्द के रूप से एक या एक से अधिक नाउन का बोध होता है, तो उसे नंबर के रूप परिभाषित किया जाता है, जिन्हें सिंगुलर या प्लूरल नंबर कहा जाता है. ये हमेशा वाक्य के सब्जेक्ट के द्वारा परिभाषित होता है.
इंग्लिश ग्रामर में नंबर का प्रकार | Types of Number in Grammar in Hindi
परिभाषा (वचन) - संज्ञा शब्द के जिस रूप से किसी वस्तु ,प्राणी स्थान आदि का एक या अनेक होने का बोध हो उसे वचन कहते हे |
Number - The form of a noun word that gives the sense of being one or many of an object, animal, place, etc. is called a number.
हिंदी की तरह ही अंग्रेजी में भी Number मुख्यतः दो प्रकार के होते है जो Noun को संख्याओं के आधार व्यक्त करते है. जैसे,
- Singular Number (सिंगुलर)
- Plural Number (प्लूरल)
Singular Number (सिंगुलर) – एकवचन
परिभाषा: वह Noun जिससे किसी एक प्राणी यह वस्तु का बोध हो, तो वह सिंगुलर नंबर में होना कहा जाता है.
A noun that denotes one person or thing is said to be in Singular Number. Or
If a Noun tells only one, it is called Singular Number. जैसे,
- Girl
- Man
- A Student
- A / Boy
Note:-
कई स्थति में सिंगुलर नंबर में दिखने वाले नाउन प्लूरल नंबर में प्रयोग होते है. जैसे; People, आदि.
Noun हमेशा सिंगुलर होते है. अर्थात, Noun में s और es प्लूरल बनाया जाता है.
Plural Number (प्लूरल) – बहुवचन
वह Noun जिससे एक से अधिक प्राणियों या वस्तुओं का बोध हो, तो वह Plural Number में होना कहा जाता है.
A noun that denotes more that one person or thing is said to be in Plural Number. OrIf a Noun tells about more that one, it is called Plural Number. जैसे;
- Chairs
- Friends
- Dogs
- Horses
Note;
केवल और केवल Countable Noun को ही प्लूरल बनाया जा सकता है.
Singular से Plural बनाने के नियम
नाउन को एक वचन से बहुचन बनाने के अनेक नियम है जो यहाँ नियमबद्ध तरीके से प्रदर्शित है.
1. साधरणतः Singular Noun के अंत में S जोड़कर Plural बनाया जाता है. जैसे;- Dog – Dogs
- Day – Days
- Fan – Fans
- Shirt – Shirts
2. यदि किसी Singular Common Noun का last अक्षर s, ss, sh, ch, x, और z हो, तो es जोड़कर प्लूरल बनाया जाता है. जैसे;
- Bus – Buses
- Kiss – Kisses
- Box – Boxes
- Class – Classes
3. जब किसी Singular Noun के अंत में f / fe हो, तो fe को v में बदलकर es जोड़कर Plural बनाया जाता है. जैसे;
- Leaf – Leaves
- Life – lives
4. यदि किसी Singular Noun का last अक्षर Y हो और y के पहले consonant हो, तो y को हटाकर ies जोड़कर Plural बनाया जाता है. जैसे;
- Nursery – Nurseries
- Army – Armies
- City – Cities
- Lady – Ladies
5. जब किसी Singular Noun के अंत में o हो और इसके पहले vowel हो, तो s जोड़कर Plural बनाया जाता है. जैसे;
- Bumboo – Bumboos
- Cuckoo – Cuckoos
- Folio – Folios
- Buffalo – Buffaloes
- Potato – Potatoes
- Negro – Negroes
7. जब किसी Singular Noun के अंत में y हो और इसके पहले Vowel हो, तो “s” जोड़कर Plural बनाया जाता है. जैसे;
- Day – Days
- Key – Keys
- Boy – Boys
8. कुछ Singular Noun का Plural “s/es” जोड़कर नही बल्कि उसके अन्दर के Vowel को बदलकर बनाया जाता है. जैसे;
- Foot – Feet
- Man – Men
- Tooth – Teeth
- Woman – Women
9. कुछ Singular Noun के Plural बिल्कुल भिन्न होते है. जैसे;
- Ox – Oxen
- Child – Children
- Formula – Formulae
- Criterion – Criteria
10. कुछ ऐसे Singular Noun है, जिनके अंत में f, ff और fe रहते है, तो सिर्फ s जोड़कर प्लूरल बनाया जाता है. जैसे;
- Chief – Chiefs
- Dwarf – Dwarfs
- Grief – Griefs
- Roof – Roofs
11. Compound Noun के मुख्य Noun में “s” जोड़कर Plural बनाया जाता है. जैसे;
- Passer-by – Passers-by
- Post-man – Post-men
12. जब Compound Noun के शुरू में man या woman का प्रयोग हो, तो ऐसे Compound Noun के दोनों भागों को प्लूरल किया जाता है. जैसे;
- Man-servant = men – servants
- Woman-singer = Women -singers
13. कुछ ऐसे नाउन है जिसका प्रयोग Singular और Plural दोनों रूप में किया जाता है. जैसे;
- Aircraft
- Brace
- Cannon
- Cod
- Dozen
- Million
14. कुछ ऐसे नाउन जो हमेशा प्लूरल होते है. जैसे;
- Cattle
- Folk
- Gentry
- Infantry
- People
- Police
Singular और Plural का लिस्ट | Singular and Plural List in Hindi
| Singular (एकवचन) | Plural (बहुवचन) |
| Chief = प्रधान | Chiefs |
| Cliff = चट्टान | Cliffs |
| Mischief = संकट | Mischiefs |
| Stuff = सामग्री | Stuffs |
| Wharf = घाट | Wharfs |
| Proof = प्रमाण | Proofs |
| Foot = पैर | Feet |
| Goose = कलहंस | Geese |
| Man = आदमी | Men |
| Mouse = चूहा | Mice |
| Tooth = दांत | Teeth |
| Woman = औरत | Women |
| Child = बच्चा | Children |
| Son-in-law = दामाद | Sons-in-law |
| Brother-in-law = बहनोई/साला | Brothers-in-law |
| Knight-errant = शूरवीर | Knights-errant |
| Foot-man = वर्दी पहने नौकर | Foot-men |
| Postman = डाकिया | Postmen |
| Man-servant = नौकर | Men-servants |
| Drawback = दोष | Drawbacks |
| Look-out = कर्तव्य | Look-outs |
| Spoonful = चम्मचभर | Spoonfuls |
| Handful = अंजुरीभर | Handfuls |
| Mouthful = मुँहभर | Mouthfuls |
| Axis = धुरी | Axes |
| Bandit = लुटेरा | Bandits |
| Basis = आधार | Bases |
| Crisis = संकट | Crises |
| Formula = सूत्र | Formulae |
| Thesis = अनुसन्धानपूर्ण लेख | Theses |
| Medium = माध्यम | Media |
| Radius = त्रिज्या | Radii |
| Species = जाती | Species |
| Index = सूचि | Indices |
| Hypothesis = शर्त | Hypotheses |
| Genius = विद्वान | Genii/ Geniuses |
| Madam = श्रीमती | mesdames |
| Seraph = दैवीपुरुष | Seraphs |
| Minimum = न्यूतम | Minima |
| Stadium = स्टेडियम | Stadiums |
| Forum = मंच/न्यायलय | Forums |
| Syllabus = व्याख्यान | Syllabi/Syllabuses |
| MP | MPs |
| VIP | VIPs |
| Mr. = श्रीमान | Messrs |
| Advice = राय | Advices = सूचनाएँ |
| Good = भलाई | Goods = सामान |
| Force = बल | Forces = सैनिक |
| Iron = लोहा | Irons = हथकड़ी |
| Work = कार्य | Works = रचनाएँ |

No comments:
Post a Comment