Thursday, June 24, 2021

Ocean Name (महासागरो के नाम)

 Ocean Name (महासागरो के नाम)

 

दोस्तो, विश्व के 71% भाग पर पानी है और 29% हिस्से पर जमीन| खोजकर्ताओं ने समय समय पर इस पानी के हिस्सों को अपनी खोज के आधार पर अलग अलग नाम दिए|

लेकिन वर्तमान की 21वीं सदी में इस जल के हिस्से को प्रमुख पांच महासागरों में विभाजित किया है|

आइये आपको इन 5 प्रमुख महासागरों के नाम बता ही देते हैं|

 

यहाँ जो हमने 5 महासागरों के सूची बनाई है वो इनके आकार के बढ़ते क्रम में है| यानि पहले सबसे बड़ा और उसके बाद अंतिम सबसे छोटा है|

 

क्रमांक संख्या

इंग्लिश     

  Pronaunciation

        हिंदी

1.

Pacific Ocean    

  पेसिफिक ओसियन

     प्रशांत महासागर

2.

Atlantic Ocean

   अटलांटिक ओसियन

     अन्ध महासागर और
    
अटलांटिक महासागर

3.

Indian Ocean

   इंडियन ओसियन

     हिन्द महासागर

4.

Southern (Antarctic)
ocean

  अंटार्कटिक ओसियन

  दक्षिणध्रुवीय महासागर और
   
अंटार्टिक महासागर

5.

Arctic Ocean

आर्कटिक ओसियन 

    उत्तरध्रुवीय महासागर और
   
आर्कटिक महासागर 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह जो ऊपर सूची दी गई है यह वर्तमान में जो पुरे जलमंडल का वर्गीकरण किया गया है उसके हिसाब से है| कभी कभी भारत के हिंदी सिलेबस में केवल पहले 4 महासागरों को ही पढाया जाता है|

ऐसा माना जाता है, दक्षिणी ध्रुवीय महासागर (Antarctic Ocean) पर केवल बर्फ ही है इसलिए एक महाद्वीप (महादेश) माना जाए|

लेकिन अन्य जानकार अंटार्कटिक के आस पास के पानी को अंटार्कटिक ओसियन बोलते हैं|

हां एक बात और 5 महासागरों का आगे और वर्गीकरण करके आप 7 महासागरों में इस प्रकार भी बोल सकते हैं

 

7 महासागरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

  1. Arctic Ocean ( उत्तरध्रुवीय महासागर और आर्कटिक महासागर )
  2. North Atlantic Ocean (उत्तर अटलांटिक महासागर
  3. South Atlanctic Ocean (दक्षिण अटलांटिक महासागर)
  4. North Pecific Ocean (उत्तर प्रशांत महासागर)
  5. South Pacific Ocean (दक्षिण प्रशांत महासागर)
  6. Indian Oceans Ocean (हिन्द महासागर)
  7. Southern Ocean (दक्षिण ध्रुवीय महासागर)

आपने सुना होगा कई इतिहासकार 7 समुन्दर की भी बात करते हैं|

लेकिन सत्य यह है की प्राचीन समय में खोजकर्ताओं ने जलमंडल को 7 बड़े महासागरो में बाँट रखा था|
और हर एक खोजकर्ता ने अपने हिसाब से इन सागरों के नाम रखे हुए थे|

लेकिन अब वर्तमान में पुरे वाटर एरिया को पांच ही भागों में बांटा हुआ है, लेकिन जब हम बात कर ही रहे हैं तो इन 7 महासागरों के नाम आपको बता ही देते हैं|

ग्रीक इतिहास में 7 महासागरों के नाम

  1. Aegean
  2. Adriatic
  3. Mediterranean
  4. Black
  5. Red
  6. Caspian Seas
  7. Persian Gulf

मध्ययुग के यूरोप के साहित्य में 7 महासागरों के नाम

  1. North Sea
  2. Baltic
  3. Atlantic
  4. Mediterranean
  5. Black
  6. Red
  7. Arabian seas

अमेरिका की खोज के बाद 7 महासागरों के नाम

  1. Arctic
  2. Atlantic
  3. Indian
  4. Pacific
  5. Mediterranean
  6. Caribbean
  7. Gulf of Maxico

Amazing Facts about Ocean in Hindi

महासागरों के बारे में कुछ रोचक तथ्य

आइये इन पाँचों महासागरों के बारे में कुछ रोचक जानकारी और तथ्य जान लेते हैं|

1. Pecific Ocean (प्रशांत महासागर) के रोचक तथ्य

प्रशांत महासागर सबसे बड़ा और गहरा महासागर है|

इस महासागर के पूर्व में अमेरिका महाद्वीप और पश्चिम में एशिया और ऑस्ट्रेलिया है|

दुनिया का सबसे गहरा स्थान मेरीआना ट्रेंच प्रशांत महासागर में ही है|

यह सागर 165,250,000 के क्षेत्र में फेला हुआ है|

इस महासागर का नाम पुर्तगाल नाविक Ferdinand Magellan ने Mar pacifico रखा था इस शब्द का पुर्तगाली और स्पेनिश भाषा में शांत समुद्रहोता है

2. Atlantic Ocean (अटलांटिक महासागर) के रोचक तथ्य

यह महासागर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है|

इसका क्षेत्रफल 106,460,000 किलोमीटर है|

ऐसा कहा जाता है यह पुरानी दुनिया को नई दुनिया से अलग करता है|

यह महासागर पूर्व में यूरोप और अफ्रीका तक और पश्चिम में अमरीका तक फेला हुआ है|

इसका आकार अंग्रेजी के शब्द S के जैसा है|

इस महासागर को उत्तर और दक्षिण अटलांटिक महासागर में बांटा गया है|

3. Indian Ocean (हिन्द महासागर) के रोचक तथ्य

यह महासागर तीसरा बड़ा महासागर है|

इस क्षेत्रफल 70,560,000 वर्ग किलोमीटर है|

इस उत्तर में एशिया, पश्चिम में अफ्रीका, पूर्व में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण में दक्षिणध्रुवीय महासागर है|

यह एक ऐसा महासागर है जिसका नाम भारतीय उपमहाद्वीप के नाम पर रखा गया है|

आपको शायद पता न हो प्राचीन समय में हिन्द महासागर को पुर्वीय महासागर (Eastern Ocean) के नाम से जाना जाता है|

4. Southern Ocean (दक्षिणध्रुवीय महासागर) के रोचक तथ्य

Southern Ocean महासागर को अंटार्कटिक ओसियन (Antarctic Ocean) और ऑस्ट्रल ओसियन (Austral Ocean) के नाम से भी जाना जाता है|

यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महासागर है|

लेकिन कई जानकार इसे कोई अलग महासागर नहीं मानते हैं अभी इस पर बहस छिड़ी हुई है|

5. Arctic Ocean (उत्तरध्रुवीय महासागर) के रोचक तथ्य

आर्कटिक सबसे छोटा और छिछला महासागर है| यह दुनिया के उत्तरी छोर पर स्थित है|

यह उत्तरी अमेरिका और यूरेशिया महाद्वीपों को छूता है|

इस समुद्र में बर्फ की बड़ी बड़ी चट्टाने धूमती रहती है और सर्दी के दिनों में तो अधिकांश भाग बर्फ से धक जाता है|

 

No comments:

Post a Comment

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं व 12वीं दोनों की परीक्षाए एक साथ 6 मार्च से होगी शुरू

बोर्ड परीक्षा की तारीखों में किया गया बदलाव, 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा अब एक साथ 6 मार्च से होंगी शुरू, राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (...