Saturday, September 24, 2022

कंप्यूटर: एक अद्भुत भेंट

Talent Coaching Classes,Pur

कंप्यूटर: एक अद्भुत भेंट

प्रस्तावना

तकनीकी उन्नति के आधुनिक संसार में, हमारे लिये विज्ञान के द्वारा कंप्यूटर एक अद्भुत भेंट है। इसने लोगों की जीवन शैली और आदर्श को बदल दिया है। कोई भी बिना कंप्यूटर के अपने जीवन की कल्पना भी नही कर सकता है क्योंकि यह कम समय बहुत से कार्यों को चुटकी में पूरा कर देता है। विकसित देशों के विकास में कंप्यूटर का एक बहुत बड़ा योगदान रहा है। ये केवल स्टोरेज और प्रौद्योगिकी डिवाइस नहीं है बल्कि ये किसी फरिश्ते की तरह है जो कुछ भी कर सकता है। कई लोगों द्वारा इसे मनोरंजन और संचार के लिये भी इस्तेमाल किया जाता है।

कम्प्यूटर क्या है?

कम्प्यूटर एक यांत्रिक मशीन है, जिसमें अनेक प्रकार के गणित के सूत्रों एवं तथ्यों के आधार पर कार्य करता है। कम्प्यूटर बेहद ही कम समय में गणना करके तथ्यों को अपनी स्क्रीन पर दिखा देता है। कंप्यूटर आधुनिक युग के सबसे महत्वपूर्ण आविष्कारों में से एक है। आधुनिक युग को कंप्यूटर युग भी कहा जाता है। कंप्यूटर एक ऐसे यांत्रिक रचना का रूपात्मक , समन्वयात्मक योग और गुणात्मक समन्वय है जो तेज गति से कम-से-कम समय में ज्यादा-से-ज्यादा कार्य कर सकता है।


कम्प्यूटर के कार्य

कम्प्यूटर का मुख्य कार्य तो सूचनाओं को सहेजना और साझा करना ही है परन्तु आज कम्प्यूटर की सहायता से कई जटिल कार्य भी किये जाते हैं। यह विभिन्न कार्यों को तेज़ी से और अधिक सटीक रूप से पूरा करता है। ये कम समय लेकर ज्यादा से ज्यादा कार्य को संभव बनाता है। ये कार्य स्थल पर व्यक्ति के श्रम को कम कर देता है अर्थात कम समय और कम श्रम शक्ति पर उच्च स्तर का परिणाम प्रदान करता है।

ऊर्जा की बचत

ई-मेल, विडियो चैट, का उपयोग कर हम काफी कम समय में अपने मित्रों, रिश्तेदारों, माता-पिता या किसी भी व्यक्ति से जुड़ सकते है। कंप्यूटर में इंटरनेट का इस्तेमाल कर हम किसी भी विषय की जानकारी खोज या प्राप्त कर सकते है जो हमारे प्रोजेक्ट या शिक्षा संबंधी कार्यों के लिये मददगार हो। ये व्यापारिक लेनदेन के लिये भी बेहद आसान और सुरक्षित है। इसमें डेटा स्टोरेज की सुविधा की वजह से सरकारी, गैर-सरकारी, स्कूल, कॉलेज, आदि सभी जगहों पर कागजों की बचत होती है। इसके साथ ही कंमप्यूर द्वारा हम घर से ही ऑनलाइन खरीदारी, बिल जमा करना आदि जैसे कार्य कर सकते है, जिससे की हमारे समय तथा ऊर्जा दोनों की ही बचत होती है। जोंकि हमें इस बात का अहसास दिलाता है कि हम कमप्यूटर द्वारा उन कार्यों को भी तेजी से पूरा कर सकते हैं जोकि असंभव नही है लेकिन आसान भी नही है।

निष्कर्ष

अपने पेशेवर जीवन में विद्यार्थियों की सहायता के साथ ही उनके कौशल को विकसित करने के लिये स्कूल, कॉलेज, और दूसरे शिक्षण संस्थानों में भारत सरकार द्वारा कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य बना दिया गया है। आज के आधुनिक समय की नौकरियों के लिये कंप्यूटर का जानकारी होना लगभग अनिवार्य हो चुका है। इसमें दक्ष होने के लिये उच्च शिक्षा में नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन, हार्डवेयर मेंटेनेंस, सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन आदि विषय काफी लोकप्रिय है।

No comments:

Post a Comment

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं व 12वीं दोनों की परीक्षाए एक साथ 6 मार्च से होगी शुरू

बोर्ड परीक्षा की तारीखों में किया गया बदलाव, 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा अब एक साथ 6 मार्च से होंगी शुरू, राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (...